ब्रेकिंग
भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य?भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य?

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार गई महिला को रौंदा, गुस्साए लोगों ने जमकर मचाया हंगामा

SAHARSA: सहरसा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पूजा के लिए सामान खरीदने बाजार गई महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घट

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार गई महिला को रौंदा, गुस्साए लोगों ने जमकर मचाया हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पूजा के लिए सामान खरीदने बाजार गई महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। घटना नगर थाना क्षेत्र के भावी साह चौक की है।


मृतक महिला की पहचान सिमराहा निवासी मनोज यादव की 40 वर्षीय पत्नी नीतू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतू देवी करवाचौथ और छठ पर्व की खरीददारी करने बाजार गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद डाला जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ के चंगूल से मुक्त कराया और अपने कब्जे में ले लिया।


उधर, आक्रोशित लोगों ने सहरसा-मधेपुरा बायपास रोड स्थित भावी साह चौक के पास सड़क पर आगजनी कर रोड जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोग वरीय अधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लोगों का आरोप था कि ट्रक पर क्षमता से अधिक FCI का अनाज लोड था और ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसके कारण यह हादसा हो गया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता