ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

बिहार: तेज रफ्तार पुलिस वैन ने बाइक सवार को उड़ाया, घायल को अस्पताल के बाहर तड़पता हुआ छोड़ फरार हो गए डायल 112 के जवान

KAIMUR: कैमूर के रामगढ़ में तेज रफ्तार पुलिस वैन ने बाइक सवार शख्स को उड़ा दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद डायल 112 के जवान घायल शख्स को अस्पताल लेकर प

बिहार: तेज रफ्तार पुलिस वैन ने बाइक सवार को उड़ाया, घायल को अस्पताल के बाहर तड़पता हुआ छोड़ फरार हो गए डायल 112 के जवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर के रामगढ़ में तेज रफ्तार पुलिस वैन ने बाइक सवार शख्स को उड़ा दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद डायल 112 के जवान घायल शख्स को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बजाए अस्पताल की गेट पर तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए। रामगढ़ रेफरल अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाद घायल शख्स को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बाइक सवार ने रास्ते पर मुड़ने के लिए हाथ से इशारा दिया था लेकिन पीछे से आ रही डायल 112 की तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया। रेफरल अस्पताल रामगढ़ के गार्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के जवान एक घायल मरीज को लाकर अस्पताल के गेट पर छोड़कर चले गए। पुलिस शख्स को उतारने के बाद यहां से चली गई, अस्पताल के अंदर तक नहीं आई।


रेफरल अस्पताल रामगढ़ के प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह बताते हैं 112 नंबर की गाड़ी एक व्यक्ति को धक्का मार दिया है और 112 नंबर की गाड़ी धक्का मारने के बाद इनको अस्पताल में लेकर आई है। यहां अस्पताल परिसर में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सर में गहरे जख्म के निशान है। इनको बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता