ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंदा.. नाईट ड्यूटी में तैनात बीएमपी जवान की दर्दनाक मौत

AURANGABAD : बारुण थाना क्षेत्र के सोन नदी केशव मोड़ के समीप चेक पोस्ट पर मंगलवार की रात ड्यूटी में तैनात एक बीएमपी के जवान को ट्रक ने रौंद दिया जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही ह

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंदा.. नाईट ड्यूटी में तैनात बीएमपी जवान की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बारुण थाना क्षेत्र के सोन नदी केशव मोड़ के समीप चेक पोस्ट पर मंगलवार की रात ड्यूटी में तैनात एक बीएमपी के जवान को ट्रक ने रौंद दिया जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक जवान की पहचान नवादा जिले के श्रीदला थाना के लौन्द गांव निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार के रूप में की गई है। 


बताया जाता है कि मृतक बीएमपी 6 के जवान थे और एक माह पूर्व ही बारुण में प्रतिनियुक्ति हुई थी। जवान की मौत के बाद बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने इनकी मौत को शहादत मानते हुए उसके अनुरूप सरकारी सुविधा देने की मांग की है। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन औरंगाबाद शाखा के अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव एवं सदस्य अभय पासवान ने बताया कि मृतक बीएमपी 6 मुजफ्फरपुर के जवान थे और मात्र दस वर्ष तक ही नौकरी किये थे। उन्होंने पब्लिक की सुरक्षा में अपना बलिदान दिया है।


उन्होंने बताया कि एक ट्रक बीती रात गलत दिशा से प्रवेश करते हुए बैरियर तोड़कर आई और इन्हें रौंदते हुए निकल गयी जिससे घटनास्थल पर ही इनकी मौत हो गई।एसोसिएशन के सदस्यों ने मृतक के दो छोटे छोटे बच्चों की पढ़ाई एवं परवरिश का खर्चा,पत्नी को पेंशन एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी ताकि इनके माता पिता जो इन्ही पर आश्रित थे उनके जीवन का निर्वहन हो सके। सभी जवानों ने मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर की कामना की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता