ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, मौके पर हुई मौत, नहीं हो सकी पहचान

SHEIKHPURA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में मौत की खबरें नि

बिहार : तेज रफ्तार का कहर, बोलेरो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, मौके पर हुई मौत, नहीं हो सकी पहचान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SHEIKHPURA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में मौत की खबरें निकल कर सामने न आती हो।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के शेखपुरा जिले से निकल कर सामने आया है।  जहां शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, शेखपुरा के सहनेउरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  बाइक सवार युवकों को रौंदते हुए बोलेरो भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया, मगर रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।


इधर, इस घटना कि सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को सदर अस्पताल भिजवाया है। हालांकि,अभी तक बाइक सवार युवकों की पहचान नहीं हुई है। मृतकों की आयु 25 वर्ष के आसपास बताई गई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम उसे अपने साथ ले गई है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें