ब्रेकिंग
CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से पटना तक हाई अलर्ट, गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक भारी पुलिस बल तैनात✦दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके समेत तीन CJP नेता, पुलिस ने फ्लाइट से ही उठाया✦SVU Raid Bihar : गोपालगंज ADM के पैतृक घर पर छापा, कैश-जेवर से लेकर जमीन तक... SVU को मिली करोड़ों की संपत्ति✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित

बिहार : तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई 2 लोगों की मौत

SAIKHPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अ

बिहार : तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई 2 लोगों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAIKHPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शेखपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना NH - 333 A के शेखपुरा जिले के हथियावा ओपी थानां क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास का है। 


मिली जानकारी के अनुसार, हथियावा ओपी थानां क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास तेज हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान हथियावा ओपी के थानां क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी के अशोक चौधरी का 17 वर्षीय पुत्र देव राज कुमार,और उदय चौधरी का 19 वर्षीय पुत्र पहलाद कुमार के रूप में की गई। 


बताया जाता है कि, दोनों युवक धनतेरस के अवसर पर बाइक की खरीद की थी और पूजा कर कर घर लौट रहा था। इसी बीच हादसे का शिकार हो गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय हथियावा ओपी की पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। रफ्तार के कहर के कारण दिवाली के पहले हीं दो घरों के दीपक बुझ गए हैं।