ब्रेकिंग
मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास

बिहार : तेज रफ़्तार आल्टो ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत ; परिजनों ने की सड़क पर आगजनी

PATNA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती ह

बिहार : तेज रफ़्तार आल्टो ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत ; परिजनों ने की सड़क पर आगजनी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य  के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके धनरुआ से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  कार की टक्कर से युवक की मौत हो गयी है। 


दरअसल, राजधानी पटना से सटे धनरूआ में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। यह घटना  धनरूआ थाना क्षेत्र के पटना गया फोरलेन पर सिराधीपर गांव के पास की बताई जा रही है। जहां एक तेज रफ़्तार आल्टो कार ने युवक को ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। जबकि एक लड़का जख्मी हो गया है। वहीं, इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाते हुए सड़क पर अगलगी कर जाम कर दिया। 


बताया जा रहा है कि,  पटना गया फोरलेन पर सिराधीपर गांव के पास ऑल्टो कार के पलटने से उसमें सवार दो लोग भी जख्मी हुए हैं। लेकिन मौके से वह दोनों फरार हो गए।  सड़क हादसे में मृतक युवक का नाम ललित कुमार बताया जा रहा है। गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर घंटों रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। जबकि सड़क हादसे में मृतक का चचेरा भाई जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 


इधर, पटना गया फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ है। सड़क पर आग जलाकर लोगों ने घंटों विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं,  धनरूआ थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ऑल्टो कार गड्ढे में पलट गई है। जिसके मालिकों का पता चलाया जा रहा है। कार की ठोकर से एक युवक की मौत हुई है जिसका नाम ललित कुमार बताया जा रहा है। घटना की जांच हो रही है।