ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत

चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले में चोरों ने चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि सुबह उठने पर पड़ोसी अपने घरों के दरवाजे तक नहीं खोल सके। खिजरसराय के नवडीहा गांव में एक शिक्षक के घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी हो गए...

चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: गया के खिजरसराय में चोरों ने चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसमें पहले आसपास के घरों के दरवाजे बाहर से बंद किए और फिर शिक्षक के घर का ताला काटकर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए. चोरों ने घर में रखे चार गोदरेज के लॉक भी काट दिए. घटना नवडीहा गांव की है, जहां बंद घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है.


खिजरसराय थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में शिक्षक राकेश कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. चोर मुख्य दरवाजे का ताला काटकर घर के अंदर दाखिल हुए और चार गोदरेज के लॉक तोड़कर उसमें रखे जेवरात और अन्य सामान निकाल लिए.


चोरी किए गए सामान में मंगलसूत्र, गले का हार, जिउतिया, पायल और कोल लिमिटेड से मिले चांदी व सोने के प्रतीक चिह्न शामिल हैं. पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये है.


पहले पड़ोसियों के घर बाहर से बंद किए दरवाजे

वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने आसपास के कई घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे. इसके बाद शिक्षक के घर का ताला काटकर चोर अंदर पहुंचे और आराम से घर में रखे सामान की तलाशी ली.


सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली और उन्होंने घर से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजे बाहर से बंद मिले. लोगों ने छत से एक-दूसरे को आवाज देकर इसकी जानकारी दी. इसके बाद आसपास के लोगों ने मिलकर बाहर से बंद कुंडियां खोलीं.


इसी दौरान शिक्षक राकेश कुमार के घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला. घर के अंदर जाकर देखा गया तो गोदरेज के चारों लॉक कटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद घटना की जानकारी राकेश कुमार को दी गई.


बताया गया कि राकेश कुमार के भाई संजय कुमार दिन में गांव स्थित घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम देखते थे. वह अपनी पत्नी अर्चना कुमारी को नवडीहा विद्यालय छोड़ने जाते थे. इसके बाद दोनों शाम को खिजरसराय स्थित अपने आवास पर चले जाते थे.


इसी दौरान घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. घर पहुंचने के बाद राकेश कुमार ने चोरी की जानकारी ली और खिजरसराय थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है.


खिजरसराय थाना क्षेत्र के रौनिया गांव में भी बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है. हालांकि, इस घटना में कितने रुपये के सामान की चोरी हुई है, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.


लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से इलाके के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है.