ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने साइकिल से क्लास जा रहे दो छात्रों को रौंदा, मौके पर हुई मौत ; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके रोकथाम को लेकर कई तरह की जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने साइकिल से क्लास जा रहे दो छात्रों को रौंदा, मौके पर हुई मौत ; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके रोकथाम को लेकर कई तरह की जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकला कर सामने आ रहा है।  जहां आज अहले सुबह सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हुलासगंज के बंडा मोड़ के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक से  साइकिल सवार दो छात्रों को कुचल डाला है। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। यह दोनों छात्र साइकिल से पढ़ाई करने बगल के ही गांव में जा रहा था, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने इन्हें रौंध डाला।  यह घटना गया-पटना स्टेट हाइवे पर हुआ। वहीं, इस घटना की सुचना पुलिस टीम को दे दी गयी है। 


वहीं, इस घटना के बाद से गया-पटना स्टेट हाइवे पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया है। घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राईवर को हिरासत में ले लिया है साथ ही साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है। हालांकि, लोगों का आक्रोश इसके बाद भी कम नहीं हुआ। उग्र लोगों ने एसएच-4 को जाम कर ट्रक पर पथराव शुरू कर दिया। अन्य वाहनों पर भी लोगों ने पथराव किया है। लोगों का आक्रोश देख पुलिस भी बेबस बनी है। तनाव की स्थिति कायम है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता