ब्रेकिंग
8 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत से सनसनी, दुष्कर्म की आशंकापूर्वी चंपारण में सियार का आतंक: दर्जनों ग्रामीणों पर हमला, दो की मौत; एंटी-रेबीज नहीं मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सालाठीचार्ज मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार समेत कई राज्यों को जारी किया नोटिस, कहा- जांच करें और जवाबदेही तय होBihar News: सरगना 'संजीव मुखिया' के बेटे के डॉक्टर दोस्त को EOU ने दबोचा, TRE-3 पेपर लीक में 296वीं गिरफ्तारी पुणे-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: टिकट सुपरवाइजर बन यात्रियों से वसूली कर रहे दो कोच अटेंडेंट गिरफ्तार8 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत से सनसनी, दुष्कर्म की आशंकापूर्वी चंपारण में सियार का आतंक: दर्जनों ग्रामीणों पर हमला, दो की मौत; एंटी-रेबीज नहीं मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सालाठीचार्ज मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार समेत कई राज्यों को जारी किया नोटिस, कहा- जांच करें और जवाबदेही तय होBihar News: सरगना 'संजीव मुखिया' के बेटे के डॉक्टर दोस्त को EOU ने दबोचा, TRE-3 पेपर लीक में 296वीं गिरफ्तारी पुणे-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: टिकट सुपरवाइजर बन यात्रियों से वसूली कर रहे दो कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में TRE4 को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या बोले शिक्षा मंत्री सुनील कुमार?

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि अब तक शिक्षा विभाग में 10 लाख से अधिक नौकरियां दी जा चुकी हैं और TRE-4 अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार विचार कर रही है।

Bihar Teacher Recruitment
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने TRE-4 परीक्षा को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षकों की बहाली को लेकर गंभीर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से अब तक शिक्षा विभाग में सबसे अधिक नौकरियां दी गई हैं और लाखों शिक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं।


मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक किसी भी राज्य के भविष्य की नींव होते हैं, और हमारी सरकार ने जितनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली की है, उतनी पहले कभी नहीं हुई।


शिक्षा मंत्री ने बताया कि BPSC के माध्यम से अब तक ढाई लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। इसमें शिक्षक, प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक शामिल हैं। कुल मिलाकर लगभग तीन लाख पदों पर बहाली की जा चुकी है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया गया है, जिसका लाभ भविष्य में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। छात्रों को इससे शैक्षणिक और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर फायदा पहुंचेगा।


अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार उनकी बातों पर विचार करने को तैयार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बहाली की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। अंत में उन्होंने बताया कि अब तक बिहार में 10 लाख से अधिक नौकरियां दी जा चुकी हैं और आने वाले समय में भी नियुक्तियां होती रहेंगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता