ब्रेकिंग
कैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनितकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमबिहार पुलिस सिपाही भर्ती के लिए तीन परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, 5312 पदों के लिए 27,969 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित

Bihar Teacher: ज्वाइनिंग लेटर मिलने के एक दिन बाद ही रिटायर हो गई यह महिला टीचर, बिहार में सामने आया अनोखा मामला

बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षिका नौकरी ज्वाइन करने से पहले ही रिटायर हो गई हैं. 1 से 7 जनवरी के बीच उन्हें ज्वाइन करना था लेकिन इससे पहले 31 दिसंबर 2024 को ही वह सेवानिवृत हो गईं.

Bihar Teacher
बिहार का अनोखा मामला
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher: बिहार में एक शिक्षिका के रिटायर होने का अनोखा मामला सामने आया है। ज्वाइनिंग लेटर मिलने के एक दिन बाद और ज्वाइनिंग से एक दिन पहले ही महिला शिक्षिका सेवानिवृत हो गईं। हैरान करने वाला यह मामला जमुई से सामने आया है।


दरअसल, पूरा मामला खैरा प्रखंड की नियोजित शिक्षिका अनीता कुमारी का है। खैरा के प्लस टू हाई स्कूल शोभाखान में तैनात अनीता कुमारी ने साल 2006 में पंचायत शिक्षिका के तौर पर योगदान दिया था। 6 मार्च 2014 को टीईटी पास शिक्षिका के रुप में हाई स्कूल में योगदान दिया था। 30 दिसंबर को विशिष्ट शिक्षक के रूप में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। 


1 से 7 जनवरी के बीच उन्हें हाई स्कूल में योगदान करना था लेकिन 31 दिसंबर को ही वह रिटायर हो गईं। रिटायर शिक्षिका अनीता कुमारी का कहना है कि 60 साल की उम्र में उन्हें सेवानिवृति मिली है। दुख इस बात का है कि 2024 में विशिष्ट शिक्षक की सक्षमता परीक्षा पास करने के बावजूद एक दिन भी विशिष्ट शिक्षक के रूप में काम नहीं कर सकीं। ज्वाइनिंग लेटर लेने और देने की इस प्रक्रिया में शिक्षिका असमंजस में थीं कि वह नियुक्ति पत्र लें या नहीं लें।


पूरे मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि विभागीय नियमानुसार किसी शिक्षक की आयु 60 वर्ष पूरी होने के बाद उन्हें सेवानिवृति दी जाती है। ऐसे में अनीता कुमारी की भी 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद स्वतः सेवानिवृत हो गई हैं। मंगलवार को स्कूल में एक समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई है।