ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : नहीं थम रहा सिलसिला, अब तारापुर के सरकारी परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें

MUNGER : बिहार में शराब बेचने और खरीदने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है. शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए लिए प्रशासन सभी प्रयास कर रही है. लेकिन इसके बावजूद शराब का सेवन करने

बिहार : नहीं थम रहा सिलसिला, अब तारापुर के सरकारी परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : बिहार में शराब बेचने और खरीदने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है. शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए लिए प्रशासन सभी प्रयास कर रही है. लेकिन इसके बावजूद शराब का सेवन करने वाले बड़ी आसानी से इसे प्राप्त कर ले रहे हैं. आपको बता दें कि अभी पांच दिन पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन तारापुर हुआ था. प्रमुख जनसंवाद कार्यक्रम सिंचाई विभाग के परिसर में आयोजित किए गए थे. मुख्यमंत्री अस्पताल भी जाएंगे ऐसी भी चर्चा थी। प्रशासनिक महकमे के द्वारा सभी संबंधित और संभावित जगहों का भौतिक सत्यापन भी किया गया था. लेकिन शायद किसी को वहां शराब की खाली पड़ी बोतलें दिखाई नहीं दी थी.


सिंचाई विभाग परिसर से सटे पूरब अहाते में अनुमंडल अस्पताल का परिसर स्थित है. यहां बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते रहते हैं. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में जहां-तहां शराब की बोतलें फेंकी हुई है. बताया जा रहा है कि जिस जगह शराब की अधिकांश बोतलें फेंकी हुई मिली वहां चिकित्सकों के लिए भवन का निर्माण कार्य हो रहा है. अस्पताल परिसर में शराब की खाली बोतलें देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यहां लोग बगैर किसी डर के शराब का सेवन करते हैं.


वहीं इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर बी एन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें भी मिली है. अस्पताल की चार दिवारी टूटी फूटी है और सामने एक पोखर है. जिस पर देर संध्या तक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. शराब की बोतल मिलने की छानबीन की जाएगी. पुलिस साथ ही प्रशासन के अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दी जाएगी.

टैग्स