ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार: तालाब में डूबने से 3 महिलाओं की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है जहां तालाब में डूबने से एक साथ तीन महिलाओं की मौत हो गयी है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला और

बिहार: तालाब में डूबने से 3 महिलाओं की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है जहां तालाब में डूबने से एक साथ तीन महिलाओं की मौत हो गयी है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


मालटोली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तालाब में डूबकर तीन महिलाओं की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर दिघलबैंक प्रखंड के मालटोली गांव स्थित एक तालाब में तीन महिलाएं स्नान करने गई थी जहां एक महिला का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चली गयी। 


महिला जब डूबने लगी तब जान बचाने के लिए गुहार लगाने लगी। उसे डूबता देख वहां मौजूद दो अन्य महिलाओं ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों बचाने के दौरान नदीं में डूब गयीं।


एक महिला को बचाने गयी दो महिलाएं भी तालाब में डूब गयी। जिसके कारण एक साथ तीन महिलाओं की डूबने में मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की। 


काफी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को बरामद कर लिया गया। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें दिघलबैंक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों महिलाएं मालटोली की रहने वाली थी। एक साथ तीन महिलाओं की मौत से गांव में मातम का माहौल है। वही इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SABNAM KHAN

FirstBihar संवाददाता