ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफररक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात, 4,700 स्कूटर-मोटरसाइकिल से पुलिस दीदी अभियान की शुरुआतBPSC TRE-4 अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान, CM सम्राट चौधरी के सामने रखी 15 सूत्री मांगें, कहा..संवाद से होगा समाधान पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव, कहा..चोर चोरी से जाए सीनाजोरी से न जाए!!पटना में आवासीय मकानों के कमर्शियल इस्तेमाल पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने कमेटी का किया गठनरक्षाबंधन पर बहनों को बिहार सरकार का तोहफा, 1075 सरकारी बसों में कर सकेंगी फ्री सफर

बिहार: पूजा के लिए पानी लाने गईं चार लड़कियां तालाब में डूबीं, एक की मौत; तीन को ग्रामीणों ने बचाया

MADHUBANI: मधुबनी में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। पूजा के लिए पोखर से पानी भरने गई चार बचिच्यां डूब गईं। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई

बिहार: पूजा के लिए पानी लाने गईं चार लड़कियां तालाब में डूबीं, एक की मौत; तीन को ग्रामीणों ने बचाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। पूजा के लिए पोखर से पानी भरने गई चार बचिच्यां डूब गईं। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के बरियारी गांव की है।   


मृतक बच्ची की पहचान लक्ष्मण मंडल की बेटी रानी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह रानी अपनी तीन अन्य सहेलियों के साथ गांव के पोखर में पूजा के लिए सुबह पानी लाने गई थी। उसी दौरान पैर फिसलने से चारों पोखर में गिर गईं और डूबने लगी।


बच्चियों को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने पोखर में छलांग लगा दी और तीन को तो सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन रानी गहरे पानी में चली गई। जबतक उसे बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। बाकी तीनों बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।


उधर, इस घटना के बाद मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव