ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

अचानक बढ़ गया सोन नदी का जलस्तर, पानी के बीच टापू पर फंस गए बिहार-झारखंड के 40 लोग; देवदूत बनी SDRF की टीम

SASARAM: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण दक्षिण बिहार की सीमावर्ती इलाकों की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण नीचले इलाकों म

अचानक बढ़ गया सोन नदी का जलस्तर, पानी के बीच टापू पर फंस गए बिहार-झारखंड के 40 लोग; देवदूत बनी SDRF की टीम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण दक्षिण बिहार की सीमावर्ती इलाकों की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण नीचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। इसी बीच रोहतास के सासाराम में सोन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और पशुओं के लिए चारा लाने गए बिहार और झारखंड के 40 लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। एसडीआरएफ की टीम इनके लिए देवदूत बन गई और रेस्क्यू कर सभी की जान बचाई है।


दरअसल, चुटिया थाना क्षेत्र के रहने वाले 15 से अधिक पशुपालक सोन नदी के बीच में स्थित ऊंचे स्थान टीले पर फंस गए थे। जिन्हे निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाई गई है। झारखंड के गढ़वा जिले के केतार  के लोहरगाढ़ा के पास ज्यादातर लोग फंसे हैं। जिसमें बिहार के रोहतास जिला के चुटिया के अलावा झारखंड के गढ़वा के केतार के भी कुछ लोग हैं। 


बताया गया की 40 लोग फंसे थे। जिसमें से लगभग सभी लोगों को रोहतास की ओर निकला जा रहा है। अभी भी तीन या चार लोगों के फसने की सूचना है। बताया जाता है कि वहां पर कई मवेशी भी फंसे हुए हैं। लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने के बाद मवेशियों के निकालने की भी कवायत होगी। 


एसडीआरएफ की टीम फंसे हुए लोगों को वहां से निकाल रही है। लोगों का कहना है कि मवेशी को चारा देने एवं थोड़ा बहुत खेती करने के उद्देश्य से लोग सोन नदी के बीच के टीले पर चले जाते हैं लेकिन अचानक सोन नदी में बाढ़ आ जाने के कारण यह दिक्कत हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता