ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

बिहार में आंधी-बारिश से भीषण गर्मी से राहत, कई जिलों में तबाही; जानिए..आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Bihar Weather Today: बिहार में आंधी-बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है लेकिन तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने फसलों और जनजीवन को नुकसान पहुंचाया है. फिलहाल राज्य में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Weather Today: बिहार के 22 जिलों में बुधवार को आई आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने कई इलाकों में भारी नुकसान भी पहुंचाया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को तपिश से राहत जरूर मिली, लेकिन कई जिलों में तबाही का मंजर भी देखने को मिला। राज्य में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, तीन मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-पानी, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। अगले 24 घंटों में दक्षिणी बिहार के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश से मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं उत्तर बिहार के 18 जिलों में तेज हवा के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, जमुई, नालंदा, रोहतास और शेखपुरा जिलों के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों के भीतर मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


बुधवार शाम आई आंधी-बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 30 अप्रैल और 1 मई को भी बारिश की संभावना है। इसका असर जिले के 16 में से कम से कम 9 प्रखंडों में देखने को मिल सकता है, जो खरीफ बीजों की बुआई के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता