ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, अवैध बालू खनन माफिया गिरफ्तार

PATNA : अवैध बालू खनन के नेटवर्क चलाने वाले माफिया के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने बालू खनन माफिया अमीरी राय को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से रेगुलर पिस्टल

बिहार : एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, अवैध बालू खनन माफिया गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : अवैध बालू खनन के नेटवर्क चलाने वाले माफिया के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने बालू खनन माफिया अमीरी राय को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से रेगुलर पिस्टल भी बरामद हुआ है. उसकी गिरफ्तारी से बालू के अवैध खनन पर रोक लगेगी. अमीरी राय कई वर्षों से बालू के अवैध खनन में लिप्त था. एसटीएफ ने उसे दीघा से गिरफ्तार किया है.  


बताया जाता है कि अमीरी राय सारण के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगांवा का रहने वाला है. वह कई वर्षों से बालू के अवैध खनन में लिप्त था. उसने अपना बड़ा गिरोह भी तैयार किया था. पटना और भोजपुर जिले में उसके गिरोह का व्यापक प्रभाव माना जाता है. बालू के अवैध खनन में अपने गिरोह का वर्चस्व रखने के लिए उसने भोजपुर और पटना जिले में कई वारदातों को अंजाम दिया. इन दोनों जिलों के साथ सारण में भी उसकी दबंगई चलती रही है.


बता दें कि इसी वर्ष मार्च महीने में कोईलवर थाना क्षेत्र में सोन नदी के किनारे दो गुटों के बीच अवैध खनन को लेकर भिड़ंत हुई थी. अमीरी राय गिरोह ने वहां दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. सोन के बालू के अवैध धंधे में अपना दबदबा कायम रखने के लिए ही उसने हाल में ही बिहटा में भी एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. जिसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी. अब उसकी गिरफ्तारी से बालू के अवैध खनन पर भी रोक लगेगी. अमीरी राय के पास से एक पिस्टल, 31 गोलियां और 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए.

टैग्स