ब्रेकिंग
Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौतBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी गोपालगंज से गिरफ्तार

Bihar News: बिहार एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के मोस्ट वांटेड अपराधी सोनू कुमार को गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है और उसके नेटवर्क की जांच शुरू कर...

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी गोपालगंज से गिरफ्तार
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) को अपराध नियंत्रण अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुजफ्फरपुर जिले के कुख्यात और मोस्ट वांटेड अपराधी सोनू कुमार को गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में राहत की सांस ली जा रही है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और पुलिस को लगातार चकमा देकर अपना ठिकाना बदल रहा था।


जानकारी के अनुसार, STF को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला अपराधी गोपालगंज जिले में छिपकर रह रहा है। सूचना मिलते ही STF की विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद गोपालगंज के सदर थाना क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गई। काफी देर तक चली निगरानी और सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने सोनू कुमार को दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना अंतर्गत नवानगर निजामत गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम धर्मेंद्र पांडेय बताया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन STF जवानों ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू कुमार पर साहेबगंज थाना कांड संख्या 516/21 में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। उस पर लूटपाट के दौरान हमला करने, हत्या के प्रयास और अन्य संगीन अपराधों के आरोप हैं। वर्ष 2021 में दर्ज इस केस के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस कई बार उसकी तलाश में छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन हर बार वह बच निकलता था।


बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए सोनू लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था। कभी वह दूसरे जिलों में तो कभी दूसरे राज्यों में छिपकर रह रहा था। STF को उसकी तलाश काफी समय से थी। हाल ही में मिली सटीक सूचना के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विशेष ऑपरेशन चलाया और आखिरकार उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस अब मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य डेटा खंगाल रही है, ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी कई अन्य अपराधियों के संपर्क में था।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोनू कुमार से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। STF और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य उसके गिरोह, मददगारों और आपराधिक नेटवर्क का पता लगाना है।


बताया जा रहा है कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। वहीं मुजफ्फरपुर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पुराने मामलों में पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।