ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

बिहार : स्टेशन परिसर में शातिर ठग की पिटाई, जांच अधिकारी बन मजदूरों को बनाते थे शिकार

KATIHAR : कटिहार में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को कटिहार स्टेशन परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय लोगों ने दो ठगों की जमकर पिटाई कर दी। दोनों शातिर

बिहार : स्टेशन परिसर में शातिर ठग की पिटाई, जांच अधिकारी बन मजदूरों को बनाते थे शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR : कटिहार में ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को कटिहार स्टेशन परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय लोगों ने दो ठगों की जमकर पिटाई कर दी। दोनों शातिर ठग जांच अधिकारी बन कर बाहर से आनेवाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे।


शुक्रवार को भी स्टेशन परिसर में दोनों आरोपी जांच अधिकारी बनकर लोगों के सामान की तलाशी ले रहे थे। दोनों शातिर दूसरे प्रदेश से कमाकर लौटे एक मजदूर का बैग चेक करने के बहाने लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने दोनों को पहचान लिया और लोगों ने दोनों की धूनाई शुरू कर दी। दोनों ठग झारखंड के रहनेवाले बताए जाते हैं।


कटिहार पहुंचे पूर्णिया के मजदूर ने बताया कि दोनों बैग जांच करने के बहाने रूपयों की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर बैग में ताला लगाकर ले जाने लगे। जिसक बाद मजदूर द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग जमा हो गए और दोनों की जमकर पिटाई कर दी।