ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा! ✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Bihar MLC Election 2026: 'अनंत के लिए राजनीति सुरक्षा कवच है ...', नीरज कुमार का बड़ा ऐलान, छोटे सरकार पर कार्रवाई को लेकर बोले- न कोई बचा है, न कोई बचेगा!

बिहार : SSP ने थानेदारों की लगाई क्लास, साढ़े चार घंटे तक हुई क्राइम रिव्यू मीटिंग, जारी हुए ये निर्देश

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से अपराध की घटना निकल कर सामने न आती हो। ऐसे में अब अपराध नियंत

बिहार : SSP ने थानेदारों की लगाई क्लास, साढ़े चार घंटे तक हुई क्राइम रिव्यू मीटिंग, जारी हुए ये निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से अपराध की घटना निकल कर सामने न आती हो। ऐसे में अब अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमा काफी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। इसी कड़ी में अब राजधानी पटना में एसएसपी ने जिले के सभी थानेदारों की जमकर क्लास लगायी है। 


दरअसल, राजधानी पटना में अपराध की घटना कम होने का नाम नही ले रहा है। आये दिन हत्या, लूट, चोरी, छिनतई, जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसे लेकर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने शुक्रवार शाम साढ़े चार घंटे तक क्राइम रिव्यू की मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी थानेदारों को फटकार लगाते हुए अपराध पर लगाम लगाने और पूर्व केस को निपटारे को लेकर घंटों बैठक कर कई दिशा निर्देश दिया है।  उन्होंने कहा है कि, अपराधियों को अरेस्ट करने के लिए लगातार रेड की जाए और रात्रि गस्ती टीम को भी पहले से अधिक एक्टिव रहने का निर्देश जारी किया गया है। 


वहीं, इस क्राइम मीटिंग को लेकर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि, जिले के सभी थानेदारों के साथ बैठक की गयी है। इस दौरान बीते माह में हुए प्रतिवेदित कांड की जांच की गयी और पाया गया कि केस डिस्पोजल की संख्या अधिक  हैं। उन्होंने कहा कि, सभी पदाधिकारियों को अपराधियों की गिरफ्तारी, बड़े अपराध में कमी, और नाबालिग बच्चों के अपहरण के साथ शराब बिक्री पर रोक लगाने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है। 


आपको बताते चलें कि, राज्य में पिछले कुछ दिनों से ]नाबालिग बच्चों के अपहरण ,शराब की होम डिलीवरी, मादक पदार्थ की विक्री जैसे कई मामले सामने आये हैं। इसी को लेकर उन्होंने सभी थानेदारों को फटकार लगाई और फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। वहीं ड्यूटी के दौरान मोबाइल से रील बनाने और और मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए निर्देश को पालन करने का आदेश दिया गया है।