ब्रेकिंग
Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशAnant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देश

Bihar News: बिहार के दो थानेदारों को SSP ने किया लाइन हाजिर, सरकारी काम में लापरवाही पड़ी भारी

Bihar News: बिहार के सारण जिले में SSP ने सरकारी कार्य में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के आरोप में दरियापुर और रिविलगंज थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया है। SSP ने सख्त संदेश दिया है कि अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सारण जिला पुलिस प्रशासन ने विभागीय अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए दरियापुर और रिविलगंज थाना के थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्य में लापरवाही, आदेश उल्लंघन और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है।


पु०अ०नि० सुभाष कुमार पासवान, थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना को राज्य सूचना आयोग के आदेशों की अवहेलना, बार-बार सुनवाई में अनुपस्थिति और स्पष्टीकरण न देने के कारण तत्काल प्रभाव से पुलिस केन्द्र, सारण वापस भेजा गया है। इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है और तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।


वहीं पु०नि० कामेश्वर प्रसाद, थानाध्यक्ष, दरियापुर थाना को पिछले चार माह में एक भी लंबित कांड की समीक्षा न करने, बिहार पुलिस मुख्यालय एवं जिला स्तर पर दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने तथा अपराध समीक्षा बैठकों में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से पुलिस केन्द्र, सारण स्थानांतरित किया गया है।


जिला पुलिस प्रशासन ने दोहराया है कि कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार या आचरणहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सारण पुलिस जीरो टॉलरेन्स नीति पर कार्य कर रही है और भविष्य में भी अवैध कार्यों में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करने की भी बात कही गई है। आमजन से अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता