ब्रेकिंग
भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव, दिया तीखा बयान; बोले- सत्ता पोषित मानसिक...✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील

बिहार: SSB जवान ने उठाया खौफनाक कदम, गोली मारकर दे दी जान; वजह तलाश रही पुलिस

SITAMARHI: सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एक एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। बैरगनिया बॉर्डर पर जवान की तैनाती थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जवा

बिहार: SSB जवान ने उठाया खौफनाक कदम, गोली मारकर दे दी जान; वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एक एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। बैरगनिया बॉर्डर पर जवान की तैनाती थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जवान ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।


मृतक जवान की पहचान पंजाब के रहने वाले 45 वर्षीय जगमोहन सिंह के रूप में की गई है, जो सीतामढ़ी के भारत-नेपाल के बैरगनिया बॉर्डर तेनात थे। जगमोहन 20वीं बटालियन के जवान थे। इन्होंने अपने ही हथियार से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मचा है। एसएसबी जवान ने किस कारण से अपनी जान दी, पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है।


एसएसबी का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। सीतामढ़ी जिला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर एसएसबी जवान ने क्यों खुद के हथियार से गोली मारकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता