ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी

श्राद्धकर्म में भोज खाने के बाद 300 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मची अफरा-तफरी

JAHANABAD: इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है जहां श्राद्धकर्म में भोज खाने के बाद 300 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गयी। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। घटन

श्राद्धकर्म में भोज खाने के बाद 300 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

JAHANABAD: इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है जहां श्राद्धकर्म में भोज खाने के बाद 300 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गयी। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। घटना पाली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की है। 


बताया जाता है कि अमरपुर गांव में बीती रात श्राद्धकर्म में भोज खाने के लिए गांव के लोग जुटे थे। खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गयी। देखते ही देखते उल्टी होनी शुरू हो गयी। जिसके बाद सभी को उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। 


ग्रामीणों ने बताया कि खाना खाने के बाद गांव के लोगों को पेट में दर्द, जलन और उल्टी की शिकायत के बाद सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान कुछ ऐसी चीज गिर गई होगी जिससे अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ गयी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता