ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

बिहार में मानवता हुई शर्मसार: छात्र को टक्कर मारने के बाद पलटा तेज रफ्तार पिकअप वैन, लाश के पास मछली लूटती रही भीड़

Bihar News: सीतामढ़ी के पुपरी में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 7वीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद शव के पास मछली लूटती भीड़ ने मानवता को शर्मसार कर दिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। पुपरी थाना क्षेत्र के झझी-हट गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग जा रहे 7 वीं के छात्र रितेश कुमार उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रितेश, संतोष दास का पुत्र था और रोज की तरह पढ़ाई के लिए निकला था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी सुबह होगी। 


जानकारी के अनुसार, मछली लदे एक पिकअप वाहन ने रितेश को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था, परिवार में कोहराम मच गया। लेकिन इस हृदयविदारक घटना से भी ज्यादा शर्मनाक मंजर इसके बाद देखने को मिला। 


सड़क के एक ओर जहां मासूम छात्र का शव पड़ा था और परिवार गम में डूबा था, वहीं दूसरी ओर इंसानियत को तार-तार करती भीड़ जमा हो गई। लोग एंबुलेंस बुलाने, पुलिस को सूचना देने या घायल को मदद पहुंचाने के बजाय पिकअप से सड़क पर बिखरी मछलियों को लूटने में जुट गए। कोई बोरी भर रहा था तो कोई हाथों में मछलियां समेटकर भागता दिखा।


यह दृश्य न सिर्फ संवेदनहीनता की पराकाष्ठा को दर्शाता है, बल्कि समाज के गिरते नैतिक मूल्यों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। एक तरफ एक होनहार छात्र की जिंदगी खत्म हो गई और दूसरी तरफ लोग मौके को लूट का अवसर समझते रहे। घटना की सूचना मिलने पर पुपरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता