ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

सायरन बजाती जा रही एम्बुलेंस में मरीज नहीं, स्ट्रेचर पर मिलीं शराब की बोतलें; शराबबंदी वाले बिहार में तस्करों का नया खेल

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में पुलिस ने एम्बुलेंस की आड़ में हो रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 413.64 लीटर नेपाली शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस की आड़ में चल रहे तस्करी के खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक एम्बुलेंस से 413.64 लीटर नेपाली शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाके में सक्रिय शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। 



पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर भिट्ठा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोका। तलाशी के दौरान एम्बुलेंस के अंदर बड़ी मात्रा में नेपाली शराब छिपाकर रखी गई थी। मौके से 24 वर्षीय बाबूलाल महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।



बरामद शराब में 17.64 लीटर नेपाली विदेशी शराब और 396 लीटर नेपाली गौरव व्हिस्की शामिल है। कुल मिलाकर 413.64 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की सुजुकी एम्बुलेंस (BR 1Q 9125) को जब्त कर लिया है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल तस्करी नेटवर्क में किए जाने की आशंका है।



जांच में सामने आया है कि तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग कर रहे थे। हालांकि भिट्ठा थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उनकी यह चाल नाकाम हो गई। 



पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप नेपाल से किस रास्ते लाई गई और बिहार के किस इलाके में पहुंचाई जानी थी। पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता