ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

बिहार : सुबह -सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर : दोनों ड्राइवरों की मौत

PURNIYA : पूर्णिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जहां दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी और इस हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं,

बिहार : सुबह -सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर : दोनों ड्राइवरों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIYA : पूर्णिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जहां दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी और इस हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया है। यह घटना मीरगंज के पास की बतायी जा रही है। 


जानकारी के अनुसार, शनिवार को अहले सुबह 5 बजे के आसपास मीरगंज थाना अंतर्गत कुरसेला–जोगबनी स्टेट हाइवे पर मरहा टोला गांव के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। उसके बाद जब कुछ लोगों के तरफ से दोनों ट्रक ड्राइवर की जानकारी ली गई तो देखा गया कि दोनों ड्राइवर की मौत हो चुकी है। उसके बाद इस मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दी गई। 


उधर, इस घटना में मृतकों में कंटेनर चालक की पहचान नवादा जिला के नारदीगंज थाना अंतर्गत भदोर गांव निवासी वार्ड नंबर 13 के मनोज यादव के पुत्र संतोष कुमार (उम्र 30 वर्ष) और दूसरे ट्रक चालक की पहचान कोलकाता के 45 /5 पाठक पाड़ा रोड निवासी आरएस गुप्ता के पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता (उम्र 52 वर्ष) के रूप में की गयी है। फिलहाल इस घटना की जानकारी दोनों मृतकों के परिजनों को दे दी गयी है।