ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

बिहार : SHO के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, इस मामले में कोर्ट ने लिया कड़ा एक्शन; SP को भी जारी हुआ निर्देश

SIWAN : सिवान में थाना प्रभारी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इनके खिलाफ कोर्ट की बात का अनुपालन नहीं करने पर यह वारंट जारी किया गया है। जिससे पुलिस महकमें में हड़

बिहार : SHO के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, इस मामले में कोर्ट ने लिया कड़ा एक्शन; SP को भी जारी हुआ निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : सिवान में थाना प्रभारी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इनके खिलाफ कोर्ट की बात का अनुपालन नहीं करने पर यह वारंट जारी किया गया है। जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के सराय ओपी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के खिलाफ उस वक्त गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। जब कोर्ट द्वारा पिछले कई माह से उनसे एक केस में बार-बार केस डायरी की डिमांड की जा रही थी, लेकिन वह न तो डायरी प्रस्तुत कर रहे थे और न ही न्यायालय में हाजिर हो रहे थे। 


मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट की बात नहीं सुनने पर बाध्य होकर कोर्ट ने सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा को एक आदेश की प्रति भेजते हुए सराय ओपी थाना प्रभारी सह उस केस के आईओ उपेंद्र सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए यह आदेश दिया है कि उन्हें गिरफ्तार कर केस डायरी के साथ पेश करें।  


दरअसल, यह पूरा मामला सिवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के एमएम कॉलोनी निवासी मो. अली नामक व्यक्ति को जुलाई माह में अपराधियों द्वारा जान मारने की नीयत से गोली मारी गई थी। लेकिन गोली हाथ में लगी थी, जिसके बाद मो. अली ने इस्माईल शहीद निवासी सुबुकतार खातून समेत कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। उसी में 23 जुलाई 2023 को सुबुकतार खातून ने अपनी जमानत कर लिए अर्जी दाखिल की थी। 


आपको बताते चलें कि, उस वक्त उपेंद्र सिंह उस केस के आईओ थे, उसी में कोर्ट के द्वरा कई बार जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए, केस डायरी की मांग की थी और उपेन्द्र सिंह को भी हाजिर होने का आदेश पारित हुआ। लेकिन उन्होंने कोर्ट की बातों को दरकिनार कर दिया और उपलब्ध कराना जरूरी नहीं समझा। इस प्रक्रिया में लगभग 5 माह का समय लग गया। जिसके बाद अब  14 दिसंबर को फिर सुनवाई हुई तो जिला एंव सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।