ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

बिहार में मैदान-ए-जंग बना डायट सेंटर: शिक्षक और DPO के बीच जमकर चले लात-घूंसे; मारपीट का वीडियो वायरल

PATNA: मोतिहारी में एक डायट सेंटर जंग का मैदान बन गया। डायट में योगदान देने पहुंचे शिक्षक और डीपीओ के बीच किसी बात को लेकर अनबन शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। डीपी

बिहार में मैदान-ए-जंग बना डायट सेंटर: शिक्षक और DPO के बीच जमकर चले लात-घूंसे; मारपीट का वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मोतिहारी में एक डायट सेंटर जंग का मैदान बन गया। डायट में योगदान देने पहुंचे शिक्षक और डीपीओ के बीच किसी बात को लेकर अनबन शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। डीपीओ और डायट में तैनात कर्मियों ने शिक्षक को दमभर कूटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, मोतिहारी के छतौनी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट में योगदान करने के लिए पहुंचे बीपीएससी पास शिक्षक और पूर्वी चम्पारण के डीपीओ के बीच छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो गई। छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया और पूर्वी चम्पारण के डीपीओ और उनके सहयोगियों ने शिक्षक को जमकर पीटा।


इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे डीपीओ और शिक्षक के बीच मारपीट हो रही है। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और शिक्षक को अपने साथ थाने ले गई।