ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : शराबियों को अरेस्ट करने पर जमकर हुआ बवाल, थाने पर हुआ पथराव ; पुलिसकर्मी घायल

NALANDA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह कारोबार करने पर सख्ती के साथ लागू है। यही वजह है किशराब और शराबियों की धर पकड़ के ल

बिहार : शराबियों को अरेस्ट करने पर जमकर हुआ बवाल, थाने पर हुआ पथराव ; पुलिसकर्मी घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह कारोबार करने पर सख्ती के साथ लागू है। यही वजह है किशराब और शराबियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम काफी एक्टिव हो गयी है। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस टीम पर हमला का भी मामला निकल कर सामने आता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा जिले से निकल कर सामने आया है। यहां बिंद थाने पर कुछ शराबियों ने हमला कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा में बिंद थाना क्षेत्र बाजार इलाके में एएलटीएफ की टीम ने कुछ शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद अपने मित्र के अरेस्ट होने पर बाकी के लोग उन्हें रिहा कराने के लिए थाने पर हमला कर दिया। दर्जनों की संख्या में लोगों ने थाने पर पथराव करने लगी। जिससे ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। 


बताया जा रहा है कि, थाने में जमा हुई इस उग्र भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को  बल प्रयोग करना पड़ा। इस घटना में एएलटीएफ के एक पुलिसकर्मी बिरेंद्र शर्मा जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि एएलटीएफ की टीम कुछ शराबियों को गिरफ्तार कर थाना ले गई थी। इसके बाद फिर टीम छापेमारी करने लगी। इधर, गिरफ्तार लोगों के सहयोगियों ने साथी को रिहा कराने के लिए दर्जनों की भीड़ के साथ थाने पर हमला बोल दिया। 


इधर, घटना की सूचना के बाद सरमेरा और अस्थावां थाना की पुलिस भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंच गई। इसके बाद बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया। वहीं, इस घटना को लेकर सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस उपद्रवियों को वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित कर कार्रवाई में जुट गई है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें