ब्रेकिंग
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईडेहरी EO Murder Mystery: विधायक सोनू सिंह से EO का कैसा था संबंध ? MLA ने 24 जुलाई को सदन में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर क्यों कहा...''सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का''पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईडेहरी EO Murder Mystery: विधायक सोनू सिंह से EO का कैसा था संबंध ? MLA ने 24 जुलाई को सदन में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर क्यों कहा...''सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का''

अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी से ठीक पहले प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका, बीच सड़क पर खूब चला हाई वोल्टेज ड्रामा

JAMUI: जमुई में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां शादी ठीक होने की बात सुनकर प्रेमिका शादी से ठीक एक हफ्ता पहले प्रेमी के घर पहुंच गई और पूरे गांव के सामने हाई वोल्टेज ड्राम

अजब प्रेम की गजब कहानी: शादी से ठीक पहले प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका, बीच सड़क पर खूब चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां शादी ठीक होने की बात सुनकर प्रेमिका शादी से ठीक एक हफ्ता पहले प्रेमी के घर पहुंच गई और पूरे गांव के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा चला। प्रेमी-प्रेमिका पूरी मजबूती से एक दूसरे के साथ लिपटे रहे, जिन्हें अलग करने में पुलिस के पसीने छूट गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, बरहट थाना क्षेत्र के डाढा गांव की रहने वाली लड़की की शादी आगामी 11 मार्च को होने वाली थी। इसी बीच लड़की घर से भाग निकली और सोमवार की रात अपने प्रेमी के घर जा पहुंची और पूरे गांव के सामने देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से दोनों प्रेमी युगल को छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई।


युवक की पहचान थाना क्षेत्र के धुनियांमारन गांव निवासी उमेश यादव के रूप में हुई है जबकि प्रेमिका की पहचान थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव की वर्षा कुमारी के तौर पर की गई है। थाने पहुंचने के बाद लड़की खुद को बालिग बताकर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। बेटी के परिजन बेटी को मनाने में जुटे रहे लेकिन वह टस से मस नहीं हुई और प्रेमी के घर जाने की जिद पर अड़ी रही।


देर शाम तक यह ड्रामा चलता रहा। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की के लिए नौकरी पेशा लड़का ढूंढ़कर उसकी शादी तय की थी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। बहरहाल पुलिस लड़की को मनाने का प्रयास कर रही है लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता