ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : शादी समारोह से लौट रहा पिकअप वाहन बाइक सवार पर पलटा, सड़क हादसे में 4 की मौत

GOPALGANJ : बिहार में अनियंत्रित रफ्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन लोगों की जान तेज रफ्तार के कारण न होती हो। हालांकि, इसके रोकथाम को

बिहार : शादी समारोह से लौट रहा पिकअप वाहन बाइक सवार पर पलटा, सड़क हादसे में 4 की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में अनियंत्रित रफ्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन लोगों की जान तेज रफ्तार के कारण न होती हो। हालांकि, इसके रोकथाम  को लेकर तरह - तरह के जागरूकता अभियान भी चलाई जाती है।। लेकिन, इसके बाबजूद यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से निकलकर सामने आ रही है। जहां तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के श्रीपुर ओपी के मिश्र बतरहा गांव के पास पिकअप वैन और बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे पिकअप पर सवार दो बराती और बाइक पर सवार दो लोग कुल 4 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही चार की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों में कोहराम मच गया है। 


बताया जा रहा है कि शादी  समारोह से गुरुवार की रात 10 बजे लौट रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार लोगों पर पलट गया। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप पलट जाने से उसपर सवार दो लोगों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी गांव से रमेश पांडेय की बेटी का शादी को उत्तर प्रदेश में गया था। रात में ही शादीसमारोह से पिकअप वाहन लौट रहा था। तभी मिश्र बतरहां गांव के पास पहुंचते ही चालक अनियंत्रित हो गया और पिकअप वाहन पलट गया।  हादसा होने के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता