ब्रेकिंग
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था?

बिहार: शादी समारोह में भोज खाना पड़ा भारी, एक ही गांव के कई लोगों की तबीयत बिगड़ी

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां शादी समारोह में भोज खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एक के बाद एक कई लोगों के बीमार होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन फा

बिहार: शादी समारोह में भोज खाना पड़ा भारी, एक ही गांव के कई लोगों की तबीयत बिगड़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां शादी समारोह में भोज खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एक के बाद एक कई लोगों के बीमार होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सदर प्रखंड के सिकरिया ओपी क्षेत्र के धनौती गांव की है।


बताया जा रहा है कि धनौती गांव निवासी प्रलोकी महतो के घर बुधवार की रात गया के सदोपुर से बारात आई थी। बारातियों के साथ साथ गांव के लोगों ने भी भोज का जमकर लुत्फ उठाया था। खाना खाने के बाद जब ग्रामीण घर पहुंचे तो उनकी तबीतय बिगड़ने लगी। एक साथ कई लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।


करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में कुछ की हालत ज्यादा खराब है हालांकि डॉक्टरों ने कहा है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। संभावना जताई जा रही है कि बीमार लोगों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता