ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बिहार : शादी का भोज खाकर 50 लोगों की बिगड़ी तबीयत, जानिए क्या रही वजह और कैसे रहें सतर्क

JEHANABAD : पुरे प्रदेश में गर्मी का सीतम लगातार जारी है। इस मौसम की वजह हर रोज सैकड़ों लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसके पीछे की वजह दूषित भोजन या पानी बताया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक

बिहार : शादी का भोज खाकर 50 लोगों की बिगड़ी तबीयत, जानिए क्या रही वजह और कैसे रहें सतर्क
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD : पुरे प्रदेश में गर्मी का सीतम लगातार जारी है। इस मौसम की वजह हर रोज सैकड़ों लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसके पीछे की वजह दूषित भोजन या पानी बताया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शादी समारोह में खाना खाने से लगभग 50 लोगों की तबीयत बुरी तरह बिगड़ गयी है। 


दरअसल, शहर के काको रोड स्थित वार्ड संख्या नौ में न्यू बस स्टैंड के समीप एक शादी समारोह में शामिल होने और भोज खाने वाले करीब 50 लोग बीमार पड़ गये। इस दौरान कई महिलाओं और बच्चों को पेट में दर्द उल्टी की शिकायत होने लगी। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहित शहर के विभिन्न निजी क्लिनिकों में कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि, काको रोड न्यू बस स्टैंड निवासी रविंद्र प्रसाद सोनी की बेटी की सोमवार को शादी थी।  शादी समारोह पटना-गया एनएच 83 पर स्थित एक उत्सव हॉल में मनाया जा रहा था। इसमें बारात पटना मालसलामी से आई थी। इनके स्वागत के लिए बस स्टैंड के पास के ही उत्सव हॉल में शाभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें  बहुत सारे लोग सम्मिलित हुए थे और लोगों ने रात में भोज का आनंद लिया था।


जिसके बाद सुबह चार बजे से ही बहुत सारे लोगों की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। सभी के पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत थी। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत खराब होने पर शादी वाले घर में अफरा-तफरी की स्थिति कायम हो गई। आनन-फानन में बीमार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहित चिकित्सकों की क्लिनिक में पहुंचाया गया। 


इधर, इस मामले में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सभी लोगों को पेट में दर्द उल्टी की शिकायत है। इनलोगों का उपचार किया जा रहा है कुछ मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है तो वहीं कुछ लोगों की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर पटना पीएमसीएच रेफर किया जा सकता है। इन मरीजों के परिजनों का कहना है कि  शादी समारोह में खाना खाने के बाद ही सभी लोगों की तबीयत बिगड़ी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता