ब्रेकिंग
Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंBihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैं

Bihar Police Alert: स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश

Bihar Police Alert: स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट जारी, पटना सहित सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी, ATS को किया गया सतर्क।

Bihar Police Alert
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police Alert: स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के जिलों, विशेष रूप से पटना सहित सीमावर्ती क्षेत्रों को सुरक्षा अलर्ट पर रखा है। सभी एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील और सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बढ़ाई जाए और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।


पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सादे कपड़ों में पुलिस बल को बाजार, भीड़-भाड़ वाले इलाके और रेलवे परिसरों में तैनात किया जाएगा। आतंकवाद निरोधक दस्ता को भी विशेष सतर्कता में रखा गया है। सीमावर्ती जिलों में गहन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।


ADG विधि-व्यवस्था ने सभी IG, DIG और जिलों के SP को भेजे अलर्ट में निर्देश दिया है कि महाबोधि मंदिर (बोधगया), हरमंदिर साहिब (पटना सिटी), महावीर मंदिर (पटना) जैसे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो। असामाजिक और संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। जरूरत पड़ने पर तुरंत जांच-पड़ताल सुनिश्चित की जाए।


इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाकर वाहनों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में जिला पुलिस बल के साथ-साथ बिहार सशस्त्र पुलिस बल की भी तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और विधि व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता