ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

बिहार से रवाना हुई भारत दर्शन यात्रा की स्पेशल ट्रेन, जानिए कौन-कौन से ज्योतिर्लिंग का कराएगी दर्शन?

BETTIAH : भारत दर्शन यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन को बेतिया रेलवे स्टेशन से पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईआरसीटीसी ने बिहार के बेतिया से भारत ग

बिहार से रवाना हुई भारत दर्शन यात्रा की स्पेशल ट्रेन, जानिए कौन-कौन से ज्योतिर्लिंग का कराएगी दर्शन?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : भारत दर्शन यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन को बेतिया रेलवे स्टेशन से पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईआरसीटीसी ने बिहार के बेतिया से भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन देश के छह ज्योतिर्लिंग के साथ प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन कराएगी। यह ट्रेन शनिवार को बेतिया से रवाना हुई। 


दरअसल, भारत दर्शन यात्रा की स्पेशल ट्रेन 10 रात और 11 दिनों का यादगार सफर कराते हुए 3 सितंबर को वापस बेतिया लौटेगी। यह पर्यटक ट्रेन बिहार के बेतिया स्टेशन से खुलकर यूपी-बिहार के तमाम स्टेशनों पर तीर्थयात्रियों के सवार होने के लिए रुकेगी। भारत दर्शन यात्रा की स्पेशल ट्रेन उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्रीओंकारेश्वरज्योतिर्लिंग, द्वारका नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश मंदिर, श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिर्डी साई बाबा दर्शन ,श्री त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और शनि शिंगनापुर मंदिर का दर्शन कराएगी। धार्मिक यात्रा पर निकले यात्रियों को रेलवे की ओर से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। 


वहीं, इस ट्रेन को रवाना करते हुए  भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के लिए आज बहुत हर्ष का दिन है। आज बेतिया से भारत गौरव यात्रा की ट्रेन चली है। छह ज्योतिलिंग का यह ट्रेन दर्शन कराएगी। वहीं, उन्होंने कहा इतनी कम राशि मे सभी ज्योतिलिंग का दर्शन करना भारत सरकार की यह बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है। 


आपको बता दें कि बेतिया से भारत गौरव यात्रा की ट्रेन पहली बार खुली है। इसके पहले रक्सौल से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन जा चुकी है। इस ट्रेन में एक हजार लोगों को खाना मिलेगा। इसमें गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं किया जाएगा। यह पहली बार है कि इलेक्ट्रिक से खाना बनाया जाएगा।