ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

बिहार से साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंचे 60 साल के सत्यदेव मांझी, किसान आंदोलन को दिया समर्थन

SIWAN : केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों का आंदोलन अब और बड़ा रूप लेता जा रहा है. अलग-अलग राज्यों से किसान दिल्ली में जुटने लगे हैं. ऐसे में एक हैरान

बिहार से साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंचे 60 साल के सत्यदेव मांझी, किसान आंदोलन को दिया समर्थन
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों का आंदोलन अब और बड़ा रूप लेता जा रहा है. अलग-अलग राज्यों से किसान दिल्ली में जुटने लगे हैं. ऐसे में एक हैरान कर देने वाला मामला भी सामने आय है. दरअसल, बिहार के सीवान जिले के रहने वाले 60 साल के सत्यदेव मांझी किसानों इ आन्दोलन को समर्थन देने के लिए साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंच गए हैं. 


सत्यदेव मांझी ने बताया कि उन्होंने 11 दिनों में साइकिल चलाकर सीवान से दिल्ली तक का सफ़र तय किया है. सत्यदेव मांझी ने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की अपील भी की है. उन्होंने कहा, "मुझे अपने गृह जिले सीवान से यहां पहुंचने में 11 दिन लग गए. मैं सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का आग्रह करता हूं. मैं तब तक यहां रहूंगा जब तक आंदोलन खत्म नहीं होता.''


बता दें कि पिछले 23 दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर जमे हुए हैं और केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. हालांकि सरकार किसानों के आगे झुकने का नाम नहीं ले रही है तो वहीं किसान भी पीछे नहीं हट रहे हैं. वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कई किसानों की जान भी जा चुकी है.