ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

Bihar School News: बिहार में सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल, अब इस समय पर संचालित होंगे स्कूल; शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Bihar School News: बिहार के सभी सरकारी स्कूल 23 जून से नए टाइम टेबल के अनुसार संचालित होंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अब स्कूल सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेंगे।

Bihar School News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बिहार में गर्मी की छुट्टी के बाद सभी सरकारी स्कूल आगामी 23 जून से खुल जाएंगे। स्कूलों में गर्मी की छुट्टी से पहले शिक्षा विभाग जो टाइम टेबल जारी किया था, अब उसमें कुछ बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। आगामी 23 जून से सभी स्कूल बदले हुए टाइम टेबल पर संचालित किए जाएंगे।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 23 जून से राज्य के सभी प्रारंभिक, माद्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों का संचालन सुबह 9:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक किया जाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी नए टाइम टेबल के मुताबिक, सभी स्कूल अब सुबह साढ़े 9 बजे खुल जाएंगे और शाम चार बजे तक संचालित किए जाएंगे।


शिक्षा विभाग का नया टाइम टेबल

9.30 Α.Μ- विद्यालय शुरू होने का समय

9.30 Α.Μ-10.00 Α.Μ- प्रार्थना आदि

10.00 Α.Μ-10.40 Α.Μ- पहली घंटी

10.40 Α.Μ-11.20 Α.Μ- दूसरी घंटी

11.20 Α.Μ-12.00 P.M- तीसरी घंटी

12.00 Ρ.Μ-12.40 P.M- (MDM एवं मध्यांतर)

12.40 Ρ.Μ-1.20 P.M- चौथी घंटी

1.20 P.M-2.00 P.M- पांचवी घंटी

2.00 P.M-2.40 Ρ.Μ- छठवी घंटी

2.40 P.M-3.20 P.M- सातवी घंटी

3.20 P.M-4.00 P.M- आठवी घंटी

4.00 P.M- छुट्टी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता