ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

Bihar School News : सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं कर सकेंगे मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल, विभाग ने जारी किया आदेश

Bihar School News : राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। शिक्षक अपने मोबाइल को कार्यालय में जमा करेंगे या फिर बैग में साइलेंट मोड में रखेंगे। निरीक्षण के दौरान यदि शिक्षक

Bihar School News
Bihar School News
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को पढ़ाई के दौरान मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, शैक्षणिक गतिविधियों या किसी जरूरी बात पर टीचर मोबाइल फ़ोन का उपयोग कर सकते हैं। इसको लेकर पिछले दिनों काफी शिकायत सुनने को मिल रही थी उसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है। 


दरअसल, राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। शिक्षक अपने मोबाइल को कार्यालय में जमा करेंगे या फिर बैग में साइलेंट मोड में रखेंगे। निरीक्षण के दौरान यदि शिक्षक मोबाइल का इस्तेमाल करते मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। यदि छात्र भी शिक्षकों की शिकायत करते हैं तो जांच के बाद एक्शन लिया जाएगा। इसको लेकर खुद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने निर्देश जारी कर दिया है। 


मालूम हो कि, पिछले दिनों सरकारी स्कूलों में शिक्षक द्वारा रिल बनाने पढ़ाने के दौरान बातचीत करने और व्हाट्सएप पर चैट करने की शिकायत छात्रों के तरफ से मिल रही थी। ऐसे में छात्रों का कोर्स भी समय पर पूरा नहीं हो पता था। इस रिपोर्ट में छात्रों को गणित हिंदी उच्चारण सहित अन्य विषयों में भी कमजोर बताया गया था। 


इधर, शिक्षा विभाग सभी स्कूलों में निरीक्षण करवा रहा है। इस दौरान स्कूल में सुविधा, पेयजल, परिसर, सफाई, शौचालय, छात्र और शिक्षक की उपस्थिति की भी जांच हो रही है। ऐसे में स्कूलों में अचानक निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में शिक्षक मोबाइल पर व्यस्त दिखे। जबकि छात्र क्लास या परिसर में घूम रहे थे। इसकी शिकायत निरीक्षण टीम ने मुख्यालय को दी। जिसके बाद स्कूल में शिक्षक समय में मोबाइल के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।