ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

Bihar School News: स्कूल संचालन को लेकर पटना DM का बड़ा आदेश, 6 तारीख तक के लिए जारी किया यह ऑर्डर,जानें....

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कपकपाती ठंड में स्कूलों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सुबह और शाम के समय अधिक ठंड और

DM ORDER
पटना डीएम का बड़ा आदेश
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कपकपाती ठंड में  स्कूलों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सुबह और शाम के समय अधिक ठंड और तापमान में गिरावट देखी जा रही है जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए पटना डीएम ने यह फैसला लिया है।  


पटना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 09.00 बजे से पहले एवं अपराह्न 04.00 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया गया है। सुबह में 9 बजे से पहले और शाम में 4 बजे के बाद शिक्षण कार्य नहीं होगा। 


विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। प्री-बोर्ड / बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। उपर्युक्त आदेश पटना जिले में दिनांक 02.01.2025 से लागू होगा एवं दिनांक 06.01.2025 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश दिनांक 01.01.2025 को जारी किया गया है।