ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार: स्कूल में प्रार्थना के दौरान गिरी पेड़ की डाल, शिक्षिका समेत कई बच्चे घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में प्रार्थना के समय अचानक पीपल के पेड़ की डाल टूट कर बच्चों पर जा गिरी। इस हादसे में शिक्षिका समेत करीब आधा दर्जन बच्चे जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके

बिहार: स्कूल में प्रार्थना के दौरान गिरी पेड़ की डाल, शिक्षिका समेत कई बच्चे घायल; मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में प्रार्थना के समय अचानक पीपल के पेड़ की डाल टूट कर बच्चों पर जा गिरी। इस हादसे में शिक्षिका समेत करीब आधा दर्जन बच्चे जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना प्राथमिक विधालय, मोथहा माल मीनापुर की है।


दरअसल, मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोथहा माल में उस समय हड़कंप मच गई जब लाइन में खड़े होकर प्रार्थना कर रहे स्कूली बच्चों के ऊपर अचानक स्कूल के कैंपस में लगे पीपल के एक बड़े पेड़ की डाली टूट कर गिर गई। इसके बाद स्कूल में चीक-पुकार मच गई। हादसे में स्कूल की शिक्षिका समेत करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए।


स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया है। स्कूल के हेडमास्टर भरत कुमार ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पांच बच्चे जिन्हें चोट आई है उसमें से एक बच्चा का थोड़ा ज्यादा जख्मी है। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता