ब्रेकिंग
Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न

बिहार में दिखने लगा जंगलराज! दिनदहाड़े स्टेट बैंक में लूट की कोशिश, चाकू मार स्टाफ को किया घायल

SAMASTIPUR: इस वक्त खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से आ रही है जहां शहर के स्टेट बैंक में बुधवार के सुबह सुबह लूट पाट की घटना सामने आए है. लेकिन बैंककर्मी के सूझ बुझ से अपराधी पकड़े गए

बिहार में दिखने लगा जंगलराज! दिनदहाड़े  स्टेट बैंक में लूट की कोशिश, चाकू मार स्टाफ को किया घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SAMASTIPUR: इस वक्त खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से आ रही है जहां शहर के स्टेट बैंक में बुधवार के सुबह सुबह लूट पाट की घटना सामने आए है. लेकिन बैंककर्मी के सूझ बुझ से अपराधी पकड़े गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुँच अर्पधि को पकड लिया गया.


बताया जा रहा है यह घटना मारवाड़ी बाजार स्थित स्टेट बैंक की बाजार शाखा में बुधवार को बैंक खुलते ही दो अपराधी अंदर घुस गए और चाकू की नोक पर एक महिला बैंक कर्मी को कब्जे में लिया. फिर उनसे कैश चेस्ट की चाभी देने को कहा लेकिन बैंक कर्मी ने हिम्मत जुटाते हुए उसका विरोध किया जिससे उसके हाथ भी चाकू से कट गया. फिर भी  बैंक कर्मियों ने विरोध जारी रखा जिसकी वजह से लूट की कोशिश में असफल होने पर दोनों अपराधी बैंक से बाहर भाग निकले. इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। तुंरत मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे दो अपराधियों में से एक को पीछाकर पकड़ लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। 


इस घटना में समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी बैंक शाखा में पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे है. समस्तीपुर में यह तीसरा मामला है जब बैंक कर्मियों के हिम्मत से लूट की कोशिश नाकाम हुई है. पहली घटना आईडीबीआई के मोहनपुर ब्रांच में हुई थी जब 6 की संख्या में आए अपराधियों को बैंक गार्ड और कर्मियों के विरोध के बाद भागना पड़ा था. दूसरी घटना विगत दिसम्बर महीने में हुई थी जब बाजार में ही इंडियन बैंक की शाखा में घुसे एक अपराधी ने बैंक मैनेजर को गन पॉइंट पर लेकर लूट की कोशिश की थी लेकिन उसे भी दबोच लिया गया था.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता