ब्रेकिंग
पटना से नालंदा तक EOU की बड़ी रेड, पैक्स अध्यक्ष संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से हड़कंपपटना मेट्रो निर्माण में आएगी और तेजी, चिड़ियाघर से इनकम टैक्स गोलंबर तक रूट डायवर्जन की तैयारी; तीन जगह बनेंगे स्टेशनदरभंगा एयरपोर्ट पर खुलेगा बिहार का दूसरा फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, युवाओं के लिए सुनहरा मौकाRJD एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ पटना में विवादित पोस्टर, किसने बताया 'बिहार का नटवरलाल'?जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के बाद लगी आग, हादसे की जांच शुरूपटना से नालंदा तक EOU की बड़ी रेड, पैक्स अध्यक्ष संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से हड़कंपपटना मेट्रो निर्माण में आएगी और तेजी, चिड़ियाघर से इनकम टैक्स गोलंबर तक रूट डायवर्जन की तैयारी; तीन जगह बनेंगे स्टेशनदरभंगा एयरपोर्ट पर खुलेगा बिहार का दूसरा फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, युवाओं के लिए सुनहरा मौकाRJD एमएलसी सुनील सिंह के खिलाफ पटना में विवादित पोस्टर, किसने बताया 'बिहार का नटवरलाल'?जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, लैंडिंग के बाद लगी आग, हादसे की जांच शुरू

बिहार में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: सड़क किनारे खेल रहे 3 साल के मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: बिहार के सासाराम में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे खेल रहे एक तीन साल के मासूम की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी...

बिहार में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: सड़क किनारे खेल रहे 3 साल के मासूम को ट्रक ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

बिहार के सासाराम से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. अमझोर थाना क्षेत्र के पररिया के पास सड़क किनारे खेल रहे एक तीन साल के मासूम बच्चे की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम फैल गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


मृतक बच्चे की पहचान अनुराग कुमार के रूप में हुई है. वह पररिया निवासी अजीत शर्मा का पुत्र था. बताया जा रहा है कि अनुराग रोज की तरह अपने घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.


हादसा इतना दर्दनाक था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.


घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने ट्रक को रोकने के लिए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया. वहीं ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.


सूचना मिलने के बाद अमझोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है.


हादसे के बाद डेहरी-रोहतास मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई. लोगों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की.


पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.