ब्रेकिंग
Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....

बिहार सरकार का दावा- इस बार नहीं डूबेगा पटना

PATNA : राजधानी पटना में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश और कई इलाकों में जलजमाव के बीच अब पानी की पॉलिटिक्स परवान चढ़ गयी है। सीएम नीतीश कुमार ने खुद आज जलजमाव से निपटने के पटना नगर

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश और कई इलाकों में जलजमाव के बीच अब पानी की पॉलिटिक्स परवान चढ़ गयी है। सीएम नीतीश कुमार ने खुद आज जलजमाव से निपटने के पटना नगर निगम और जिला प्रशासन की तमाम तैयारियों का जाय़जा है वहीं तेजस्वी यादव ने भी जलजमाव के बीच सड़क पर उतर कर सरकार को घेरा है। इस बीच बिहार सरकार ने दावा किया है कि पटना इस बार नहीं डूबेगा । 


बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने दावा किया है कि इस बार पटना में पिछली बार वाली स्थिति नहीं बनेगी। उन्होनें कहा कि भारी बारिश के बीच कुछ इलाको में छिटपुट पानी लगा है लेकिन सरकार की तैयारी दुरूस्त है,इस बार जलजमाव नहीं होगा। हालांकि उन्होनें स्वीकार किया कि लॉकडाउन की वजह से जलजमाव से निपटने  की तैयारियों में कुछ विलंब जरूर हुआ है लेकिन तमाम कवायदें की जा रही है। पटना किसी भी कीमत पर नहीं डूबेगा। 


मंत्री सुरेश शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केवल बोलना जानते हैं लेकिन सरकार काम करना जानती है। सरकार लगातार काम कर रही है। संप हाउस पूरी तरह काम कर रहे हैं, जहां -कही भी छिटपुट पानी है उसे लगातार निकाला जा रहा है। सरकार जलजमाव की स्थिति नहीं पैदा होने देगी। 


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी .यादव सड़क पर उतरे हैं और जलजमाव पर सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि फिर से वहीं सिचुएशन आने वाला है। पिछली बार पटना में नाव चल रही थी, पिछले चार-पांच घंटे की बारिश में ही पटना डूब चुका है अभी तो पूरा मॉनसून बचा है। उन्होनें कहा कि ड्रेनेज सिस्टम का क्या हाल है देख लीजिए, जलजमाव के नाम पर पूरी घूखखोरी चल रही है। ड्रेनेज, नालों, मोटर और पम्प हाउस के नाम पर पूरा घोटाला हुआ है।


इधर सीएम नीतीश कुमार ने भी जलजमाव वाले इलाकों का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री के साथ सरकार के अधिकारियों का बड़ा जत्था भी निकला । मुख्यमंत्री ने पटना के तमाम बड़े संप हाउस और नालों का जायजा लिया।  लगातार हो रही बारिश के बीच आनन-फानन में मुख्यमंत्री ने निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया और अब वह पटना के अलग-अलग इलाकों में पहुंचे। सबसे पहले सीएम पटना के पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स  पहुंचे, जहां उन्होंने इंडोर स्टेडियम में बने कोविड केयर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता