ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार सरकार की नई पहल : साइबर क्राइम रोकने के लिए हर जिले में खुलेगा अलग थाना, इतने पदों पर होगी बहाली

PATNA : देश समेत बिहार में इन दिनों साइबर अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार

बिहार सरकार की नई पहल : साइबर क्राइम रोकने के लिए हर जिले में खुलेगा अलग थाना, इतने पदों पर होगी बहाली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश समेत बिहार में इन दिनों साइबर अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार राज्य के हर जिले में एक - एक यानी कुल 44 साइबर पुलिस थाना होगा।  इन थानों के बेहतर संचालन के लिए 44 डीएसपी समेत कुल 660 पदों पर नियुक्ति होगी। इसको लेकर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में इस पर सहमति दी गई।


दरअसल, राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राज्य में तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम पर रोकथाम लगाने के लिए अलग से साइबर पुलिस थाना बनाया जाएगा। इस  थाने के लिए एक-एक डीएसपी के अलावा चार-चार पुलिस निरीक्षक, तीन-तीन पुलिस अवर निरीक्षक, एक-एक प्रोग्रामर, दो-दो सिपाही, तीन-तीन डाटा सहायक और एक-एक चालक सिपाही के पद सृजित किये गये हैं। इसको लेकर  प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक हुई और इसी बैठक में यह पूरी जानकारी दी गई है।  


वहीं, इस बैठक में यह भी साफ किया गया है कि, राज्य में साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया यूनिट (सीसीएसएमयू) की 74 यूनिट में से 44 यूनिट को पदबल सहित साईबर पुलिस थाना के रूप में पुनर्गठित किया जाएगा। बैठक की कार्यवाही में मुख्य सचिव के अलावा विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंद्र का भी हस्ताक्षर है। गृह विभाग ने इसको लेकर जो प्रस्ताव बनाया था, जिसपर समिति की सहमति दी गई है। इसके बाद अब जल्द ही इसको लेकर बाकी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें