ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार सरकार के मंत्री जमा खां और MLC के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े; कारवाने इत्तेहाद व भाईचारा यात्रा का हुआ विरोध

ARARIA : इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से निकलकर सामने आ रही है जहां सरकार के मंत्री जमा खान और एमएलसी खालिद अनवर के काफिले पर हमला किया गया है। इस दौरान सर्किट हाउस में भी जोरदार हंग

बिहार सरकार के मंत्री जमा खां और MLC के काफिले पर हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े; कारवाने इत्तेहाद व भाईचारा यात्रा का हुआ विरोध
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARARIA : इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से निकलकर सामने आ रही है जहां सरकार के मंत्री जमा खान और एमएलसी खालिद अनवर के काफिले पर हमला किया गया है। इस दौरान सर्किट हाउस में भी जोरदार हंगामा किया गया है। मंत्री जमा खान के गाड़ियों पर पत्थर भी बरसाए जाने की खबरें निकलकर सामने आ रही है। आक्रोशित लोगों ने जेडीयू नेताओं के कार पर पहले कचड़ा फेंका, उसके बाद कार का वाइपर तोड़ा और फिर गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले।


दरअसल, जदयू के नेता इस महीने की शुरुआत के साथ ही  कारवाने इत्तेहाद व भाईचारा यात्रा पर निकले हुए है। इस यात्रा के तहत पार्टी में मुस्लिम समाज से आने वाले नेता बिहार के तमाम इलाकों में जा रहे हैं और मुसलमान वोटरों को अपने पक्ष में एकजुट करने की कोशिश में जुड़े हुए हैं इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री जमा खान और एमएलसी खालिद अनवर अररिया में मौजूद थे। इन दोनों नेताओं के गाड़ियों पर हमला किया गया है और दोनों नेता जिस सर्किट हाउस में रुके हुए थे वहां भी जोरदार हंगामा किया गया है। इस घटना के बाद मौके पर जिले के पुलिस कप्तान, एसडीपीओ पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जांच में लगे हुए हैं।