ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

Bihar News: घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बुरी तरह झुलसे बिहार के यह बड़े अधिकारी

Bihar News: सहरसा में एक घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। इस दौरान भागते समय जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कुमोद कुमार आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा में एक घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान जान बचाने के लिए वहां से भागे अधिकारी आग की चपेट में आ गए, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बच गई।


दरअसल, सहरसा के नरियार स्थित के एक मकान में ख़डी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। गाड़ी में आग लगने की सूचना पर अफरा तफरी मच गई और किराए पर रह रहे लोग घर से बाहर निकलने लगे। इसी क्रम में एक 58 वर्षीय व्यक्ति भागने क्रम में गिर गए और आग में बुरी तरह झुलस गया। 


जख़्मी की पहचान सहरसा जिला के पशुपालन पदाधिकारी डॉ कुमोद कुमार के रूप में हुई है, जो छपरा जिले के पसरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे सहरसा में बीते एक साल से जिला पशुपालन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं और सहरसा नगर निगम के वार्ड 11 नरियार स्थित राजीव कुमार झा के आरती कुंज मकान में किराएदार के रूप में रह रहे हैं। 


जख़्मी डॉ कुमुद कुमार ने बताया कि अहले सुबह मकान में सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। लोगों द्वारा घर से निकलने के लिए आवाज दी गई तो उन्होंने घर से बाहर निकाल कर दौड़ना चाहा। लेकिन गाड़ी से निकल रहे डीजल पर पैर फिसल गया और गिरकर जख्मी हो गया। 


इसके बाद जख्मी हालत में सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। अस्पताल में आधे घंटे तक उनका कोई भी ट्रीटमेंट नहीं किया जा सका। फिलहाल जिला पशुपालन पदाधिकार का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता