ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Bihar News: बिहार में बरसात से पहले ही गिर गया एक और पुल, जोरदार बारिश शुरू होगी तो क्या होगा?

Bihar News: बिहार के सहरसा में बारिश शुरू होने से पहले ही एक पुराना पुल टूट गया। पतरघट प्रखंड में एनएच-106 से जुड़ा यह पुल ओवरलोड ट्रैक्टर के गुजरने पर ढह गया।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में पुलों का गिरना आम बात है। पिछले साल बरसात के दौरान न जाने कितने ही छोटे बड़े पुल पानी का दवाब नहीं झेल सके और एक के बाद एक धराशायी होते चले गए। पुलों के गिरने की घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब फिर से मानसून ने बिहार में दस्तक दे दी है। अभी बारिश शुरू भी नहीं हुई थी कि सहरसा में एक और पुल धराशायी हो गया।


दरअसल, बिहार में पुल पुलियों का टूटना मानो आम बात हो गई हो। ताजा मामला सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड क्षेत्र का है, जहां पामा पीडब्ल्यूडी सड़क से एनएच 106 को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर पामा वाड नंबर - 04 स्थित बरसाती नदी में तीन स्पेन वाला पुलिया ओवरलोड ट्रैक्टर के गुजरने के दौरान धराशायी हो गया। 


बताया जा रहा है कि एक ओवरलोड ट्रैक्टर मक्का लेकर इस पुलिया से गुजर रहा था इसी दौरान पुलिया का एक हिस्सा धरासायी हो गया और ट्रैक्टर भी पुलिया में फंस गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया। यह पुल करीब 20-25 साल पुराना है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता संग्राम हेम्ब्रम और कनीय अभियंता प्रियंका कुमारी मौके पर पहुंचे उन्होंने स्थानीय लोगों से जानकारी ली।


बता दें कि इस पुलिया से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, इनमें चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा और बाइक शामिल हैं। पुल के टूटने से अब लोगों को एनएच-106 तक पहुंचने के लिए 4 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि पुलिया पिछले कुछ दिनों से डैमेज था लेकिन किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता