ब्रेकिंग
MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’15 अगस्त से पहले करा लें यह जरूरी काम, नहीं तो महंगा पड़ सकता है गैस सिलेंडर; घर बैठे ऐसे करें सत्यापनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तारMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’15 अगस्त से पहले करा लें यह जरूरी काम, नहीं तो महंगा पड़ सकता है गैस सिलेंडर; घर बैठे ऐसे करें सत्यापनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तार

बिहार में 42 हजार सफाईकर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप, दरभंगा में अफसर के सामने कार्यालय में फेंका कचरा, झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

बिहार में नगर निकायों के 42 हजार सफाईकर्मी और ड्राइवर तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर और पटना समेत कई शहरों में कूड़े का अंबार लग गया और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई।

बिहार न्यूज
नगर विकास मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के नगर निकायों में कार्यरत सफाईकर्मियों और ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। राज्यभर में करीब 42 हजार सफाई कर्मचारी और ड्राइवर हड़ताल में शामिल हैं, जिससे कई शहरों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गली-मोहल्लों और सड़कों पर कूड़े का अंबार लग गया है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।


सबसे ज्यादा विरोध दरभंगा नगर पंचायत भरवाड़ा में देखने को मिला, जहां सफाई कर्मचारियों ने कार्यपालक पदाधिकारी की मौजूदगी में कार्यालय परिसर में कूड़ा और सड़ी हुई मछलियां फेंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समस्तीपुर में हड़ताली कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया, जबकि मुंगेर में सफाईकर्मियों ने झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।


पटना में रात के समय चल रहा विशेष सफाई अभियान

पटना नगर निगम में 5 हजार से अधिक सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शहर में कचरा उठाने के लिए निगम प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है, लेकिन हड़ताली कर्मचारियों द्वारा वैकल्पिक कर्मियों को काम करने से रोकने और धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। विरोध से बचने के लिए राजधानी में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पुलिस की निगरानी में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।


दरभंगा में तीन दिनों से नहीं उठा कचरा

दरभंगा में करीब 1500 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शहर से प्रतिदिन लगभग 10 टन कचरा उठाया जाता है, लेकिन पिछले तीन दिनों से कचरे का उठाव नहीं होने के कारण कई इलाकों में गंदगी फैल गई है।


नालंदा में निगम कार्यालय के बाहर धरना

नालंदा में भी करीब 1300 सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने नगर निगम के मुख्य द्वार पर धरना देकर सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की मांग की।


सरकार के खिलाफ नारेबाजी

दरभंगा में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने 'नगर विकास मंत्री होश में आओ', 'सरकार हमारी मांगें पूरी करो' और 'समान काम, समान वेतन लागू करो' जैसे नारे लगाए।


बायोमेट्रिक और मैनुअल उपस्थिति अनिवार्य

नगर आयुक्त ने सभी सफाई निरीक्षकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि वे स्थायी, दैनिक और आउटसोर्सिंग एजेंसी के सभी सफाई कर्मियों की बायोमेट्रिक और मैनुअल उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


सफाई कर्मियों से काम पर लौटने की अपील

नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी हड़ताली सफाई कर्मियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यूनियन की निगम के अधिकार क्षेत्र से संबंधित अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया गया है, जबकि अन्य मांगों को सरकार के पास भेज दिया गया है।

टैग्स