ब्रेकिंग
Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦Bihar News : विधायक बनने से पहले एक भी केस नहीं! अनंत सिंह का बड़ा दावा, नीरज कुमार पर साजिश का आरोप; ललन सिंह और नीतीश कुमार को लेकर भी किया बड़ा खुलासा✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा

बिहार : सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल, परिजनों में पसरा मातम

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो युवक को कुचल दिया. घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई. वहीं, दूसरा घायल हो

बिहार : सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल, परिजनों में पसरा मातम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय जिले से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो युवक को कुचल दिया. घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई. वहीं, दूसरा घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है. पुलिस घटना स्थल पर पहुचंकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


जानकारी के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी बारो गांव निवासी 28 वर्षीय मोहन कुमार अपने दोस्त के साथ अपने घर जा रहा था. घर जाने के दौरान कॉलेज के पास स्कॉर्पियो ने दोनों को ठोकर मार दी. दोनों साइकिल के साथ पैदल जा सड़क पर चल रहा था. घटना में मोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया.


बताया जा रहा है कि मृतक मोहन कुमार की शादी 2 मई को ही हुई थी. वह रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था और सचिवालय की नौकरी की तैयारी कर रहा था. घटना की सूचना पर गढ़हारा थाना पुलिस मौके पर पहुंचीन और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस दौरान स्कॉर्पियो चालक भागने में सफल रहा.

टैग्स