ब्रेकिंग
दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

बिहार: तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

HAJIPUR: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के भगवानपुर थाना क्षेत्र के वालीशपुर में सब्जी तोड़ने के लिए खेत जा रहे पति-पत्नी को सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया,

बिहार: तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने पति-पत्नी को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के भगवानपुर थाना क्षेत्र के वालीशपुर में सब्जी तोड़ने के लिए खेत जा रहे पति-पत्नी को सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने भाग रहे स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर निवास टुनटुन माझी के 45 वर्षीय पुत्र मनोज मांझी और मनोज मांझी की 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। 


जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे और दूसरे के खेत में मजदूरी करने जा रहे थे, तभी सड़क पार करने के दौरान हाजीपुर की तरफ से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता