ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

बिहार : DM की गाड़ी की चपेट में आकर तीन लोगों की हुई मौत, भीड़ से बचने के लिए जान बचाकर भागे जिलाधिकारी

MADHUBANI: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी

बिहार : DM की गाड़ी की चपेट में आकर तीन लोगों की हुई मौत, भीड़ से बचने के लिए जान बचाकर भागे जिलाधिकारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम की हालत बनी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी में मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा की गाड़ी से दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन की मौत हो गयी है। इस हादसे में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके बाद उग्र भीड़ ने मधेपुरा डीएम की गाड़ी में तोड़फोड किया है। यह हादसा मधुबनी के फूलपरास थाना क्षेत्र के फोरलेन पर हुआ है। इस हादसे के बाद NH57 वाहनों की लगी लम्बी कतार लग गयी है। 


बताया जा रहा है कि, दरभंगा से मधेपुरा लौटने के दौरान मधुबनी फुलपरास के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे हादसा हुआ है। डीएम की गाड़ी ने फुलपरास पुरवारी टोला के पास एक महिला और उसके बच्चे को कुचल दिया। इसके बाद एनएच किनारे काम कर रहे मजदूर को भी कुचल दिया। गाड़ी रेलिंग से टकरा गई है। जो फिलहाल वहीं खड़ी है।


वहीं,  स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त डीएम गाड़ी में मौजूद थे। हादसे के बाद जैसे ही भीड़ ने गाड़ी को घेरना शुरू किया, डीएम अपने ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गए। जिसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने डीएम की गाड़ी को तोड़ फोड़ दिया। फिलहाल, यहां स्थिति बेकाबू हो गई है। लोगों ने एनएच को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।